Posts

रिशता एक पिता और बेटी का ,रिश्ता एक भाई और बहन का

Image
https://youtu.be/9TflVoa4Hck नमस्कार साथियों ,🙏🏻                        मैं ममता अहिरवार एक बार फिर से उपस्थित हूँ आपके सामने एक नये विचार के साथ एक नई सोच के साथ मेरा आज का विषय है "रिशता एक पिता और बेटी का ,रिश्ता एक भाई और बहन का "|          👧 मैं आपके सामने दो बहुत ही खूबसूरत और महत्वपूर्ण रिशतों की बात कर रही हूँ  और वो है पिता और भाई का रिशता|            👨  सबसे पहले मैं उन पुरुषों से बात करना चाहती हूँ जो पिता हैं और भाई हैं क्योंकि एक पिता यह कभी नहीं चाहता कि उसकी बेटी को दुख मिले वो दुखी रहे और एक भाई भी यह कभी नहीं चाहता कि उसकी बहन अपने जीवन में कभी भी दुखी रहे |चाहे वो कितना भी लड़ ले फिर भी, बहन हर भाई की जान होती है |कोई उसकी बहन के बारे कुछ कह दे तो मरने और मारने को तैयार हो जाता है और यह एक नहीं हर भाई की कहानी है|इसका मतलब यह है कि कोई भी भाई अपनी बहन को दुखी नहीं देख सकता |बताइये मैं सही कह रही हूँ या नहीं ? तो मैं जो कहने जा रही हूँ उस पर ज़रा गौर करना -          👨  जैसा की आप जानते हैं कि आज के परिवेश में शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण ह

Auto Ricksha Drivers

Image
https://youtu.be/1biyMvco-Zo नमस्कार दोस्तों ,                 मैं  ममता अहिरवार, मैं एक अध्यापिका  हूँ और लिखना मेरी रूचि है |ये  मेरा पहला ब्लॉग है |हो सकता है मेरा ब्लॉग उच्च स्तर का ना हो मगर उम्मीद करती हूँ आप लोगो को पसंद आएगा और आने वाले ब्लॉग में आप लोगो के स्नेह और आर्शीवाद से ब्लॉग का स्तर बढ़ता जायेगा |                    आज मैं अपने  ब्लॉग में अत्यंत साधारण किन्तु  एक संवेदनशील विषय पर लिखने जा रही हूँ |  विषय है    " ऑटो  रिक्शा  ड्राइवर " जी हाँ आपने सही सुना ऑटो  रिक्शा  ड्राइवर खासतौर पर मैं उनकी बात कर रही हूँ जो की देर रात के समय महिलाओं को सही सलामत घर तक सुरक्षित पहुँचाते हैं | कई बार ऐसा होता है की  महिलाओं को घर से बाहर जाना पड़ता है और लौटते वक्त लेट हो जाती है ऐसे में घर पहुँचना उनके लिए बहुत बड़ी समस्या बन जाती है | देर रात के  समय  में अगर महिलाओ को घर सुरक्षित पहुँचा दिया जाए तो उनके लिये ये बहुत बड़ी बात होती है |क्योंकि जरूरी नहीं है कि सभी के घरों में उस समय महिलाओं को लेने जाने के लिए पुरुष उपस्थित हों इसलिए ऑटो ही एक विकल्प बच